Orai Accident, Heavy collision between tanker and car, BJP Business Cell District President died

मृतक अंकुर की फाइल फोटो
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


औरैया जिले में सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सत्तेस्वर निवासी शाह प्रभू दयाल स्कूल के संचालक की कार में तेज रफ्तार टैंकर ने सामने से टक्कर मार दी। हादसे में स्कूल संचालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर चिचोली पोस्टमार्टम हाउस पहुंचाया।

मृतक के पास से मिले कागजों से पहचान कर पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। मोहल्ला सत्तेस्वर निवासी भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अंकुर पोरवाल पुत्र स्व. अरविंद पोरवाल बुधवार को अपनी कार से किसी काम से निकले थे। जैसे ही उनकी कार जालौन चौराहा के पास ओवरब्रिज पर पहुंची ही थी।

तभी सामने से तेज रफ्तार से आ रहे टैंकर चालक कार में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चालक की तरफ का कार का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। इससे कार चला रहा अंकुर कार में अंदर फंस गया। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *