{“_id”:”66e2c79e92622fa1ad06ecc8″,”slug”:”orai-accident-two-cars-collided-on-the-highway-one-car-went-out-of-control-due-to-a-tyre-burst-13-injured-2024-09-12″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Orai Accident: हाईवे पर दो कारों की जोरदार टक्कर, एक टायर फटने से हुई थी अनियंत्रित, 13 घायल…अस्पताल में भर्ती”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

Orai Accident, Two cars collided on the highway, one car went out of control due to a tyre burst, 13 injured

Orai Accident
– फोटो : amar ujala

विस्तार


उरई में टायर फटने से अनियंत्रित कार दूसरी कार से टकरा गई, जिससे खलबली मच गई। हादसे में दोनों कारों में सवार 13 लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां घायलों का इलाज चल रहा है।

Trending Videos

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पटेल नगर निवासी राजेश सिंह परिजनों के साथ किसी काम से कार से झांसी जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार झांसी-कानपुर हाईवे पर गिरथान गांव के पास पहुंची थी। इसी दौरान झांसी से आ रही कार का टायर फट गया।  इससे कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर उरई की ओर से आ रही कार से टकरा गई।

इससे दोनों कारों में सवार पटेल नगर निवासी राजेश सिंह (40), अशोक (62),  सुशील नगर उरई निवासी राजदीप(42). झांसी निवासी सुनीता (40), गौरव (19), विनय जोन (17), स्टेनी जोन (19), जोन पैटिक (44), औंता निवासी त्रिलोकी सिंह (50), सरसई निवासी देवेंद्र (49), औंता निवासी रामलखन (40), झांसी निवासी कशिश (7), जालौन रोड निवासी मनोज (35) घायल हो गए। क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन की मदद से हाईवे से हटवाकर यातायात शुरू कराया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें