उरई में हत्या के मामले में दोषी करा दिए गए पूर्व विधायक ने गुरुवार को सुबह करीब 10 बजकर 20 वकील के भेष में आत्मसमर्पण कर दिया। सुबह से ही पुलिस अपनी तैयारियों में लगी रही और पूर्व विधायक पुलिस को चकमा देते हुए न्यायालय के अंदर पहुंच गया। पुलिस की पूरी तैयारी धरी की धरी रह गई।

loader

Trending Videos


एसपी ने पांच थानों की फोर्स के साथ डाला था डेरा


बता दें कि बसपा के पूर्व विधायक को दोषी करार किए जाने के बाद गुरुवार को सजा सुनाई जाएगी, लेकिन वह फरार चल रहा था। पुलिस की तीन टीमें उसे पकड़ नहीं सकी है। फेसबुक पर पूर्व विधायक ने गुरुवार को आत्मसमर्पण की बात कहते हुए न्यायालय के बाहर लोगों से एकत्रित होने की अपील की थी। इस पर प्रशासन के हाथ पैर फूल गए थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *