{“_id”:”67855dd5b98601274e006583″,”slug”:”order-to-remove-security-guards-deployed-on-outsourcing-orai-news-c-224-1-ori1005-124539-2025-01-14″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jalaun News: आउट सोर्सिंग पर तैनात सुरक्षा गार्डों के हटाने का फरमान”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

डीएम को ज्ञापन देने जाते सरकारी अस्पतालों में आउट सोर्सिंग पर तैनात सुरक्षा गार्ड।
– फोटो : डीएम को ज्ञापन देने जाते सरकारी अस्पतालों में आउट सोर्सिंग पर तैनात सुरक्षा गार्ड।
उरई। सरकारी अस्पतालों में आउट सोर्सिंग पर तैनात सुरक्षाकर्मियों को हटाने का फरमान जारी हो गया है। जैसे ही इस फरमान की जानकारी आउट सोर्सिंग पर तैनात सुरक्षाकर्मियों को मिली तो उनमें खलबली मच गई। आनन फानन में सुरक्षा कर्मी जिला अस्पताल में एकत्रित हुए। इसके बाद पहले सीएमओ डॉ. एनडी शर्मा, फिर डीएम राजेश कुमार पांडेय और इसके बाद जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी से मिलने पहुंचे। उन्हें अलग अलग ज्ञापन सौंपा और न्याय की गुहार लगाई।
