संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ

Updated Sun, 08 Sep 2024 03:28 AM IST

रायबरेली। ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्री परेशान हुए। जंघई में चल रहे नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य से कई गाडि़यां निरस्त होने या फिर मार्ग परिवर्तन के कारण नहीं आ रही हैं। जो गाड़ियां इधर से गुजर रही हैं, उनकी भी समय सारिणी बिगड़ी हुई है। इससे यात्रियों को ट्रेनों के लिए कई घंटों तक इंतजार करना पड़ रहा है।

Trending Videos

शनिवार को दिल्ली से प्रतापगढ़ जाने वाली पद्मावत एक्सप्रेस सबसे ज्यादा सवा तीन घंटे देर से आई। चंडीगढ़ से प्रयागराज जाने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस और प्रयागराज-कानपुर पैसेंजर डेढ़ घंटे देरी से पहुंची। सहारनपुर से प्रयागराज जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस सवा घंटे देर से पहुंची। इसी ट्रेन की इंतजार में प्रयागराज से लखनऊ जाने वाली गंगा गोमती एक्सप्रेस को लक्ष्मणपुर स्टेशन पर 15 मिनट रोकना पड़ा। देहरादून से आने वाली जनता मेल एक घंटे देरी से पहुंची। यह गाड़ी बनारस के बजाए प्रतापगढ़ तक ही चल रही है।

प्रयागराज-बरेली एक्सप्रेस, लखनऊ-प्रयागराज पैसेंजर, प्रयागराज-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस और प्रयागराज-चंडीगढ़ ऊंचाहार एक्सप्रेस आधे घंटे देर से आई। प्रयागराज-कानपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस पौन घंटे लेट पहुंची। शुक्रवार देर रात नई दिल्ली-बनारस काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस व प्रयागराज-लखनऊ पैसेंजर सवा तीन घंटे, बरेली-प्रयागराज एक्सप्रेस तीन घंटे, बनारस-नई दिल्ली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस सवा दो घंटे देर से पहुंची। स्टेशन अधीक्षक रवि रंजन ने बताया कि सभी ट्रेेनें पिछले स्टेशनों से लेट होने के कारण देर से आई हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *