Pain of lady doctor: Nephew lives in London grudge about this threatening to shoot

Medical, Doctor
– फोटो : istock

विस्तार


आगरा के थाना हरीपर्वत क्षेत्र की एक महिला चिकित्सक ने लंदन में रहने वाले भतीजे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि मायके की संपत्ति में हिस्से के लिए भतीजा धमका रहा है। व्हाट्सएप काल पर उन्हें और बेटों को गोली मारने की धमकी दी है। पुलिस का कहना है कि साक्ष्य संकलन किया जा रहा है। इसके बाद ही कार्रवाई की जाएगी।

लंदन में रहता है भतीजा 

रायल निर्मल क्राउन अपार्टमेंट, खंदारी निवासी डाॅ. नमिता बासवानी शिशु रोग विशेषज्ञ हैं। दिल्ली गेट इलाके में क्लीनिक है। उन्होंने पुलिस को बताया कि भतीजा आनंद वर्मा लंदन में रहता है। 6 नवंबर को उसने व्हाट्सएप काल किया। इस दाैरान गालीगलाैज की। विरोध पर उन्हें और बेटों को मारने की धमकी दी। 9 नवंबर को 87 वर्षीय मां कृष्ण वर्मा को कॉल किया। उन्हें भी धमकाया। 

ये भी पढ़ें –  UP: यूपी पुलिस के सिपाही ने बीच सड़क पर चौकी के सामने किया ऐसा काम…शर्म से पानी-पानी हुए लोग, वीडियो वायरल

मंशा देवी वाली गली में है संपत्ति

डाॅ. नमिता बासवानी का कहना है कि मां बीमार हैं। वह उनके पास ही रहती हैं। उनकी राजामंडी स्थित मंशा देवी गली में संपत्ति है। भतीजा मायके की संपत्ति में हिस्सा मांग रहा है। उन्होंने धमकी की रिकाॅर्डिंग भी कर ली है। थाना प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि मामला परिवार का है। जांच कर रही कार्रवाई की जाएगी।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *