{“_id”:”673b8f5ad05d2383150d97d4″,”slug”:”palledars-went-on-strike-for-not-increasing-commission-silence-in-the-market-orai-news-c-224-1-ori1005-122293-2024-11-19″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jalaun News: कमीशन न बढ़ाने पर पल्लेदारों ने की हड़ताल, मंडी में सन्नाटा”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

कालपी। पल्लेदारों की हड़ताल के चलते सोमवार को गल्ला मंडी में कारोबार बंद रहा। वह 10 प्रतिशत मजदूरी बढ़ाए जाने की मांग कर रहे हैं।

नगर स्थित गल्ला मंडी में बड़ी संख्या में पल्लेदार काम करते हैं, जो गल्ले की साफ-सफाई के साथ वाहनों में लोडिंग कर माल को व्यापारियों के ठिकाने तक पहुंचाते हैं, उसके लिए उन्हें 11 रुपये प्रति बोरी मिलता है। लेकिन वह कई दिनों से गल्ला व्यापारियों से 10 प्रतिशत मजदूरी बढ़ाने की मांग करते आ रहे थे।

उन्होंने गल्ला व्यापार मंडल को पत्र सौंपकर सोमवार से काम बंद करने की चेतावनी भी दी थी। मांग पूरी न होने पर सोमवार को मंडी में काम करने वाले मजदूर हडताल पर चले गए। जिसका असर गल्ला व्यापार पर पड़ा। किसानों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा, क्योंकि जानकारी न होने पर किसान अपनी उपज लेकर आ गए थे पर उन्हें लौटना पड़ा। जिससे समय के साथ उनके धन की बर्बादी हुई है।

गल्ला व्यापार मंडल के अध्यक्ष गौतम सिंह यादव का कहना है कि पल्लेदारों से बात चल रही है। शीघ्र ही कोई हल निकाला जाएगा। वहीं, मंडी सचिव अरविंद यादव कहते हैं कि गल्ला व्यापार मंडल को शीघ्र ही समस्या समाधान करने के लिए कहा है, अन्यथा इस मामले में कोई कठोर फैसला लिया जा सकता है।

किसानों के साथ धोखाधड़ी करने वाले व्यापारियों पर होगी कार्रवाई

कालपी। एसडीएम ने गल्ला मंडी तथा सरकारी क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने व्यापारियों तथा केंद्र संचालकों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि कोई भी दुकानदार या केंद्र संचालक किसानों के साथ गड़बड़ी करते पाया गया तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

ज्ञात हो कि पिछले सप्ताह गल्ले की तौल में किसानों के माल में गड़बड़ी करने तथा हेराफेरी करने का मामला काफी सुर्खियों में बना था। इस पर एसडीएम सुशील कुमार सिंह कृषि उत्पादन मंडी समिति परिसर में स्थित गल्ला कारोबारियों की दुकानों में पहुंचे और इलेक्ट्रॉनिक धर्मकाटों में एसडीएम ने खुद खड़े होकर वजन की नाप-तौल कराई। मंडी में मौजूद किसानों से संवाद स्थापित कर किसानों की समस्याएं सुनीं और उन्हें जल्द समस्याओं के निराकरण करने का आश्वासन दिया। एसडीएम ने गल्ला कारोबारियों को जिंसों की तौल को ठीक तरीके से करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने सरकारी क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। केंद्र में ज्वार, बाजरा तथा धान की खरीद की हकीकत को देखा। वहां मौजूद किसानों बातचीत करके केंद्र संचालक बृजेश कनौजिया को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें