सोरोंजी। ब्राह्मण कल्याण सभा के तत्वावधान में देवोत्थान एकादशी पर शूकरक्षेत्र की पंचकोसी परिक्रमा का आयोजन किया गया। मंगलवार सुबह बड़ी संख्या में श्रद्धालु हरि की पौड़ी के वराह घाट पहुंचे। श्रद्धालुओं ने गंगास्नान कर वराह मंदिर में पहुंचकर पूजा की। सामूहिक रूप से मां गंगा का दुग्धाभिषेक करते हुए श्रद्धालुओं ने गंगा मैया व भगवान वराह के जयकारे लगाए। इसके पश्चात पंचकोसी परिक्रमा में श्रद्धालुओं ने प्रतिभाग किया।

श्रद्धालु ढोलक मंजीरा बजाते हुए हरि नाम का संकीर्तन करते परिक्रमा लगा रहे थे। परिक्रमा संयोजक शरद कुमार पांडे ने बताया कि इस एकादशी को उपवास रखकर शूकरक्षेत्र की पंचकोसीय परिक्रमा लगाकर भगवान वराह की पूजा अर्चना करने से साधक को मोक्ष की प्राप्ति होती है। श्रद्धालुओं ने परिक्रमा मार्ग पर स्थित सूर्य कुंड,सीताराम जी मंदिर, सिद्ध पीठ बटुकनाथ, चंद्रकूप , 84 घंटे वाली मैया, बाछरु देव, सिंगल वाले महाराज , भागीरथी गुफा, वनखंडेश्वर महादेव, करुआदेव आदि मंदिरों में पहुंचकर भजन कीर्तन किए। समाजसेवी दीपक बडग़ैयां, मुन्नालाल ने श्रद्धालुओं को परिक्रमा मार्ग स्थित प्रेमजी की बगीची पर फलाहार कराया।

सीतारसोई पर राम गोविंद महेरे, रामदर्शन महेरे, नीरज तिवारी, पूरन आदि ने खीर की प्रसादी बांटी। योगेश्वर मंदिर पर सभासद रवि दुबे ने श्रद्धालुओं को जलपान कराया। सिंगल वाले महाराज पर अशोक धमनावत, विजय तिवारी, गिरीश पाठक, अमरदीप ने जलपान कराया। वनखंडेश्वर महादेव पर नेकसू प्रधान, सोमदत्त पाठक, राधेमोहन झा ने श्रद्धालुओं को जलपान कराया। पंचकोसी परिक्रमा में योगेश उपाध्याय, प्रवीण द्विवेदी, अशोक पांडेय, सुरेंद्र महेरे, शशांक दीक्षित,हरिओम पचौरी,जयप्रकाश त्रिवेदी, शिवानंद उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *