Trending Videos

झांसी। रेलवे स्टेशन के सामने बने मल्टिफंक्शल कांप्लेक्स (एमएफसी) में 23 फीट पानी भर जाने और व्यापारियों को करोड़ों रुपये का नुकसान होने के बाद अब बिल्डर को पानी की निकासी की सुध आई है। अमर उजाला में यह खबर प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद जिम्मेदार संस्था आरएलडीए भी एक्शन मोड में आ गया है। जानकारी मिलते ही दिल्ली से अधिकारियों की टीम झांसी के लिए निकल पड़ी है और शनिवार तड़के पहुंचेगी।

एमएफसी में दो दिन की बारिश और मल्टी लेवल पार्किंग में भूजल का स्तर बढ़ने के बाद 23 फीट तक पानी भर गया था। स्थिति इतनी विकराल हो गई कि सेमी बेसमेंट में भी तीन फीट पानी भर गया है। इसमें बिल्डर की लापरवाही भी सामने आई, जिसका नुकसान व्यापारियों को उठाना पड़ा है। रेस्टोरेंट से लेकर सभी जगह पानी ने बर्बादी बरपा कर दी है।

मामले को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया तो रेल प्रशासन ने आरएलडीए से संपर्क कर कार्रवाई की बात कही। एमएफसी में भी दिल्ली बेसमेंट जैसा हादसा न हो, इसके लिए अब आरएलडीए के अधिकारियों की टीम झांसी पहुंच रही है। आरएलडीए के जेजीएम ने बताया कि घटना को संज्ञान में लेते हुए अधिकारियों की टीम झांसी भेजी गई है। वहीं, बिल्डर ने भी रातोंरात पानी की निकासी के लिए प्रबंध शुरू कर दिए हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें