{“_id”:”68c27528bccb2cd58e0e5f85″,”slug”:”paras-maurya-accused-of-concealing-his-identity-while-conducting-bhagwat-katha-in-lakhimpur-kheri-2025-09-11″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”इटावा जैसा मामला: पारस मौर्य पर पहचान छिपाकर कथा करने का आरोप, ब्राह्मण समाज में भड़का रोष, मांगनी पड़ी माफी”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 11 Sep 2025 12:53 PM IST
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में इटावा जैसा मामला सामने आया है। यहां एक कथा वाचक पर पहचान छिपाकर कथा करने का आरोप लगाकर लोगों ने हंगामा किया। आक्रोश बढ़ता देखा कथा वाचक ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी और वहां से चले गए।
कथा वाचक ने सार्वजनिक रूप से मांगी माफी – फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
लखीमपुर खीरी के खमरिया कस्बा स्थित रामजानकी मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा करने आए कथा वाचक पर ब्राह्मण समाज ने आरोप लगाया है कि उन्होंने अपनी पहचान छिपाकर समाज के लोगों से पैर छुआए। आक्रोशित समाज के लोगों ने जब घेराव किया। इस पर कथा वाचक को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी पड़ी। इसके बाद कथा छोड़कर वहां से चले गए।
Trending Videos
धौरहरा तहसील क्षेत्र के खमरिया कस्बे में इटावा जैसा मामला सामने आया है। यहां रामजानकी मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन मंदिर समिति के लोगों ने किया। सात दिवसीय कथा में कस्बे के अन्य लोगों के साथ ब्राम्हण समाज के भी लोग कथा सुनने आने लगे। परंपरा के तौर पर सभी लोगों ने कथा व्यास के पैर भी छुए।