BHU के विश्वनाथ मंदिर परिसर में 1000 वाहनों के लिए पार्किंग बनेगी। परिसर में शॉपिंग ब्लॉक और प्रसाद वितरण मंडप के साथ व्याख्यान कक्ष बनाए जाएंगे। इसके लिए डीपीआर तैयार किया गया है। केंद्रीय लोक निर्माण विभाग एस्टीमेट बनाने में जुटा है।
{“_id”:”66e8e9a185ed13df0c01350d”,”slug”:”parking-for-1000-vehicles-will-be-built-in-vishwanath-temple-complex-of-bhu-2024-09-17″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”सुविधा: BHU के विश्वनाथ मंदिर परिसर में 1000 वाहनों के लिए बनेगी पार्किंग, शॉपिंग ब्लॉक व प्रसाद वितरण मंडप भी”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

विश्वनाथ मंदिर बीएचयू
– फोटो : अमर उजाला
बीएचयू के सबसे ऊंचे शिखर वाले विश्वनाथ मंदिर परिसर का नजारा जल्द ही बदला-बदला नजर आएगा। मंदिर के हेरिटेज से छेड़छाड़ किए बिना समूचे परिसर का पुनरुद्धार कर इसे आधुनिक और ज्यादा तीर्थयात्रियों के आगमन के लिहाज से उपयोगी बनाया जाएगा। विश्वविद्यालय प्रशासन यहां 1000 वाहनों के लिए पार्किंग, शॉपिंग ब्लॉक और प्रसाद वितरण स्थल समेत कई अन्य सुविधाएं मुहैया कराने जा रहा है। इसके लिए डीपीआर तैयार हो चुकी है और केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी) निर्माण कार्य का एस्टीमेट तैयार करने में जुट गया है।
बीएचयू स्थित विश्वनाथ मंदिर में दूरदराज के तीर्थयात्री दर्शन-पूजन के लिए आते हैं। छात्र-छात्राओं का आवागमन भी हमेशा बना रहता है। वर्तमान में विश्वनाथ मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं और तीर्थयात्रियों के लिए पर्याप्त वाहन पार्किंग की व्यवस्था नहीं है।
मंदिर के सामने सड़क के किनारे ही वाहन खड़े किए जाते हैं। अब पार्किंग की व्यवस्था सुदृढ़ करने के साथ ही मंदिर परिसर के 73087 वर्गमीटर एरिया को रिनोवेट किया जाएगा। इसके लिए मास्टर प्लान तैयार कर लिया गया है।