Parliament Security Breach Case Sagar sharma used to mark photo of Bhagat Singh with blood

Parliament Security Breach Case
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


संसद की सुरक्षा में सेंध के मामले में पुलिस जांच में जुटी है। इसी कड़ी में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम रविवार को आरोपी सागर शर्मा के घर पहुंची। टीम ने कमरा खंगाला, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उसकी परिजनों से बात कराई। इसके साथ ही कई चीजों की तस्दीक भी कराई। 

वहीं, संसद भवन की सुरक्षा में सेंध लगाने के मामले में आरोपी सागर को वीडियो कॉल पर देखकर उसकी मां रानी की आंखों में आंसू आ गए। उन्होंने कहा- ये क्या कर दिया तुमने? इस पर सागर बोला- बिल्कुल भी परेशान न हो, मैंने कुछ भी गलत नहीं किया है। मैं बिल्कुल ठीक हूं। पुलिस भी सही बर्ताव कर रही है, हम जल्द वापस आ जाएंगे..। 

सागर शर्मा ने जिस तरह से परिजनों से बातचीत की उससे ये स्पष्ट है कि वह पूरी तरह से बेफिक्र है। इतनी बड़ी घटना को अंजाम देने के बाद भी वह बहुत सामान्य बर्ताव कर रहा था। जब दिल्ली पुलिस की टीम घर पहुंची तो कमरे में सागर की मां रानी व बहन माही बैठी थीं। 

पुलिस को देखकर मां-बेटी सहम गईं। इस पर एक पुलिसकर्मी ने तुरंत सागर को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग पर ले लिया। सीधे मां से सागर की बात कराई। सागर ने कहा कि पुलिस टीम जो भी दस्तावेज मांगे वह तुरंत उपलब्ध करवा दें। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *