Cutter found from Sagar Sharma house This is why a place for keeping color spray was made in shoes

Sagar Sharma
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


संसद की सुरक्षा भेदकर सदन में कलर स्प्रे छोड़ने वाले सागर शर्मा के घर से दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक कटर बरामद किया है। इसी कटर से सागर ने जूते को भीतर से काटकर स्प्रे रखने की जगह बनाई थी। सोमवार दोपहर तक छानबीन करने के बाद स्पेशल सेल की टीम दिल्ली लौट गई। कटर के अलावा सागर की डायरी, शैक्षणिक प्रमाणपत्र समेत अन्य दस्तावेज टीम कब्जे में लेकर गई है।

स्पेशल सेल की सात सदस्यीय टीम रविवार शाम शहर आई थी। सागर के परिजनों से पूछताछ करने के साथ ही सडाना फुटवियर के मालिक से पूछताछ की गई थी। जिनके फुटवियर शोरूम से सागर ने दो जोड़ी जूते खरीदे थे। इन्हीं जूते में कलर स्प्रे रखकर वह और उसका साथी मनोरंजन डी सदन में घुसे थे। पुलिस ने शोरूम के डीवीआर कब्जे में लिए थे।

परिजनों के मुताबिक, पुलिस ने जब सागर से वीडियो कॉल पर उसकी बहन की बात कराई थी तो उसने बताया था कि जिस कटर से जूते भीतर काटे थे वह एक मेज की दराज में रखा है। इस पर पुलिस टीम ने नटराज कंपनी का कटर बरामद कर लिया। इसी तरह के कई और अहम सबूत स्पेशल सेल ने जुटाए हैं।

परिजनों के दस्तावेज भी लिए

स्पेशल सेल की टीम ने सागर के परिजनों से लंबी पूछताछ की। सभी के बयानों की वीडियोग्राफी भी की। सागर के घर के अलावा जहां-जहां टीम गई और जो भी दस्तावेज जब्त किए, जिन लोगों से पूछताछ की, हर एक चीज की वीडियोग्राफी की गई। टीम ने सागर के पिता रोशनलाल, मां रानी के आधार कार्ड की फोटो भी ली। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *