झांसी। कोच में धूम्रपान करने से मना करने पर दो यात्रियों में झगड़ा हो गया। यात्री की शिकायत पर आरपीएफ ने आरोपी के विरुद्ध रेलवे एक्ट की धाराओं में कार्रवाई कर दी है।
झांसी। कोच में धूम्रपान करने से मना करने पर दो यात्रियों में झगड़ा हो गया। यात्री की शिकायत पर आरपीएफ ने आरोपी के विरुद्ध रेलवे एक्ट की धाराओं में कार्रवाई कर दी है।
तिरुपति से चलकर हजरत निजामुद्दीन की ओर जा रही आंध्र प्रदेश संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के जनरल कोच में यात्री मिथुन यादव भोपाल से झांसी आ रहा था। कोच में मध्य प्रदेश के शिवपुरी निवासी मनोज खटीक भी सवार था। मिथुन का आरोप है कि मनोज कोच में धूम्रपान करने लगा। जब उसने मना किया तो झगड़ने लगा। इसकी शिकायत यात्री ने हेल्प लाइन पर दर्ज कराई। झांसी स्टेशन पर ट्रेन आने पर आरपीएफ ने यात्री से बात की तो उसने पूरी घटना की जानकारी देते हुए कार्रवाई की मांग की। आरपीएफ ने मनोज को कोच से उतारकर उसके विरुद्ध रेलवे एक्ट की धाराओं में कार्रवाई कर दी है। संवाद