मथुरा से आगरा के बीच सफर के दौरान एक यात्री को रोडवेज बस में दौरा पड़ गया। मुंह से झाग निकलने लगा। इसके बाद उसने बुरी तरह कांपना शुरू कर दिया। ये देख अन्य यात्रियों के होश उड़ गए। तत्काल एंबुलेंस को कॉल कर यात्री को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। 

 


passenger in roadways bus started shivering badly people started sweating after seeing condition

बस में बिगड़ी यात्री की तबीयत
– फोटो : अमर उजाला

Trending Videos



विस्तार


मथुरा से आगरा जा रहे यात्री को मथुरा डिपो की बस में अचानक दौरा पड़ गया। यात्री को दौरा पड़ते देख उसके पड़ोस में बैठे अन्य यात्रियों भयग्रस्त हो गए। देखते ही देखते यात्री के मुंह से झाग आने लगा। यह देख रोडवेज बस के परिचालक दीपक यादव की भी हालत खराब हो गई।

Trending Videos

बस में सवार एक यात्री ने तुरंत फरह टोल प्लाजा के घटना प्रबंधक अधिकारी नरेंद्र सिंह को फोन कर एंबुलेंस की मांग की। फोन आने के बाद तुरंत ही फरह टोल प्लाजा से एंबुलेंस रवाना हो गई। इससे पहले यात्री की हालत में सुधार आ गया।

तबीयत सुधरने के बाद यात्री ने बताया कि वह कोलकाता का रहने वाला है। मथुरा-वृंदावन में दर्शन करने के बाद वह आगरा घूमने जा रहा था। बस में सवार यात्रियों ने जब उससे पूछा कि कुछ देर पहले आपके साथ क्या हुआ था तो वह लोगों के मुंह ताकने लगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *