{“_id”:”67814fb7b3035217b1074451″,”slug”:”passenger-was-beaten-up-in-train-tte-is-running-away-2025-01-10″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP: ट्रेन में यात्री से मारपीट मामले में नया मोड़, पुलिस को मिले सुराग; फरार टीटीई और कोच अटेंडेंट की तलाश”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
यात्री से मारपीट करते टीटीई। – फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
फिरोजाबाद में आम्रपाली एक्सप्रेस ट्रेन में यात्री की बेल्ट से पिटाई के मामले में आरोपी टीटीई और दोनों कोच अटेंडेंट के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के बाद घटना की रिपोर्ट रेलवे मुख्यालय लखनऊ भेजी गई है। रेलवे मुख्यालय को भेजी रिपोर्ट में इस बात का भी उल्लेख है कि आखिरकार ट्रेन के कोच में यात्री सीट तक शराब की बोतल कैसे पहुंच गई। इसकी जांच की जाएगी। वहीं उच्चाधिकारियों की हरी झंडी मिलने के बाद जीआरपी आरोपी दोनों कोच अटेंडेंट और टीटीई की तलाश में जुट गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पांच लोगों की टीम बनाई है।
Trending Videos
दर्ज किया गया है मुकदमा
बृहस्पतिवार को आम्रपाली एक्सप्रेस में बिहार जनपद सिवान के गांव खोर निवासी शेख मुजीबुल ताजुद्दीन नामक यात्री को टीटीई राजेश कुमार और कोच अटेंडेंट विक्रम और सोनू ने मामूली विवाद के बाद जमकर पीटा था। घटना के बाद स्थानीय जीआरपी ने रेल यात्री ताजुद्दीन की तहरीर पर टीटीई राजेश कुमार सहित तीन लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया है।
मुख्यालय को भेजी गई रिपोर्ट
वहीं पूरे मामले की रिपोर्ट जीआरपी ने रेलवे मुख्यालय लखनऊ को भेजी है। रिपोर्ट में खास तौर पर इस बात पर फोकस है कि आखिरकार रेलवे कोच के भीतर यात्री सीट पर शराब की बोतल कैसे पहुंच गई। पुलिस को शक है कि पिटाई करने वाले कोच अटेंडेंट अथवा कोई अन्य व्यक्ति यात्री ट्रेन में इस तरह का गैर कानूनी काम तो नहीं कर रहा है। इसकी जांच कराई जाएगी।
खंगाला जा रहा आपराधिक इतिहास
वहीं जीआरपी का कहना है कि कोच अटेंडेंट सोनू और विक्रम के बारे में अन्य आपराधिक इतिहास आदि जानकारी भी जुटाई जा रही हैं। फिरोजाबाद के जीआरपी थाना प्रभारी सुशील कुमार ने कहा कि यात्री सीट तक आखिरकार शराब की बोतल कैसे पहुंच गई। यह जांच का महत्वपूर्ण विषय है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के माध्यम से पूरे घटनाक्रम व एफआईआर की प्रति रेलवे मुख्यालय लखनऊ भेज दी है। वहीं यात्री को पीटने वाले टीटीई, कोच अटेंडेंट की गिरफ्तारी को टीम लगा दी गई है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।