Passengers 28 trains including Banaras New Delhi cancelled route Vande Bharat changed know situation

ट्रेनों को लेकर जारी किए गए निर्देश।

विस्तार


झूंसी-प्रयागराज रामबाग खंड में दोहरीकरण को लेकर नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते 8 से 12 दिसंबर तक बनारस-नई दिल्ली समेत 28 ट्रेनें निरस्त है। वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत समेत कई ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया गया है। पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के पीआरओ अशोक कुमार ने बताया कि कुछ ट्रेनें विभिन्न स्टेशनों पर शार्ट टर्मिनेट और ऑरिजनेट होंगी।

Trending Videos

यह ट्रेनें निरस्त

8 से 12 दिसंबर तक 12581/82 बनारस-नई दिल्ली एक्सप्रेस, 22581/82 बलिया-नई दिल्ली एक्सप्रेस और 14005/06 आनन्द विहार टर्मिनस-सीतामढ़ी एक्सप्रेस, 12561/62 जयनगर-नई दिल्ली एक्सप्रेस, 12945/46 वेरावल-बनारस एक्सप्रेस और 12791/92 सिकंदराबाद-दानापुर एक्सप्रेस, 22131/32 पुणे-बनारस एक्सप्रेस, 20933/34 उधना-दानापुर एक्सप्रेस निरस्त है। 13345/46 सिंगरौली-वाराणसी एक्सप्रेस निरस्त, 05169/05170 बलिया-प्रयागराज रामबाग अनारक्षित स्पेशल ट्रेन निरस्त, 05137/38 मऊ-प्रयागराज रामबाग अनारक्षित स्पेशल निरस्त, 05173 बनारस-प्रयागराज रामबाग अनारक्षित स्पेशल ट्रेन निरस्त, 05196 प्रयागराज रामबाग-बनारस अनारक्षित स्पेशल ट्रेन निरस्त रहेगी। 01027 दादर-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन, 01025 दादर-बलिया स्पेशल निरस्त, 01028 गोरखपुर-दादर स्पेशल निरस्त और 01026 बलिया-दादर स्पेशल निरस्त रहेगी। 15268 लोकमान्य तिलक टर्मिनल-रक्सौल एक्सप्रेस निरस्त, 20961/62 उधना-बनारस एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें