{“_id”:”6786b97e010cfbfda80fd69a”,”slug”:”passengers-angry-over-not-opening-bogie-gate-raebareli-news-c-101-1-rai1002-125825-2025-01-15″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Lucknow News: बोगी के गेट न खोलने पर भड़के यात्री”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
रायबरेली रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म दो पर खड़ी गंगा गोमती ट्रेन में अंदर से बंद किए गए गेट को धक – फोटो : संवाद
बछरावां (रायबरेली)। मकर संक्रांति पर प्रयागराज जाने के लिए सोमवार
Trending Videos
रात
श्रद्धालुओं की भीड़ रेलवे स्टेशन पर जमा हुई। जैसे ही गंगा गोमती एक्सप्रेस आई वैसे ही भीड़ ट्रेन पर चढ़ने के लिए दौड़ पड़ी। इस दौरान ट्रेन के भीतर बैठे यात्रियों ने बोगी के गेट नहीं खोले तो बाहर खड़े यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर स्टेशन अधीक्षक ने जीआरपी और आरपीएफ की मदद से किसी तरह गेट खुलवाया।
इसके बाद करीब 150 यात्री ट्रेन में चढ़ सके। करीब दस मिनट तक हंगामा होता रहा। स्टेशन अधीक्षक ने लखनऊ संपर्क किया और फिर संगम मेल से सभी श्रद्धालुओं को प्रयागराज भेजा गया। महाकुंभ के कारण बछरावां रेलवे स्टेशन पर श्रद्धालुओं की भीड़ जमा हो रही है। बीते रविवार को बरेली-प्रयागराज पैसेंजर ट्रेन की बोगी के गेट नहीं खोले गए थे, इस पर यात्रियों ने पथराव किया था। बीते सोमवार को भी श्रद्धालुओं की भीड़ से रेलवे स्टेशन पटा रहा।
सोमवार रात करीब 8:35 बजे जब गंगा गोमती एक्सप्रेस रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर पहुंची तो ट्रेन में सवार यात्रियों ने बोगी के गेट बंद कर दिए। जिस कारण रेलवे स्टेशन पर मौजूद यात्रियों ने ट्रेन के भीतर जाने के लिए धक्कामुक्की और हंगामा शुरू कर दिया।
मामला गर्म होता देख रेलवे स्टेशन अधीक्षक विनोद कुमार की सूचना पर पहुंची आरपीएफ जीआरपी पुलिस ने कई कोचों का गेट खुलवाकर करीब 150 श्रद्धालुओं को गंगा गोमती ट्रेन से रवाना किया।
यात्रियों के चलाई गई स्पेशल संगम मेल ट्रेन
स्टेशन अधीक्षक विनोद कुमार ने डीआरएम कार्यालय को स्टेशन पर भारी संख्या में श्रद्धालुओं के मौजूद होने की सूचना दी। इस पर लखनऊ डीआरएम कार्यालय से स्पेशल संगम मेल ट्रेन को लखनऊ से रवाना किया गया। रात 12:15 बजे संगम मेल बछरावां स्टेशन पहुंची और फिर श्रद्धालुओं को प्रयागराज भेजा गया। रेलवे स्टेशन अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि ज्यादा संख्या में श्रद्धालुओं के होने से दिक्कत आई। समस्या के निस्तारण को लेकर स्पेशल ट्रेन लखनऊ से मांगी गई और फिर संगम मेल से सभी यात्रियों को प्रयागराज भेजा गया।
एसी कोच में घुसने की हुई कोशिश
रायबरेली रेलवे स्टेशन पर सोमवार रात को भीड़ रही। हर किसी को प्रयागराज जाना था। ऐसे में जब गंगा गोमती रायबरेली रेलवे स्टेशन रात करीब 9:10 बजे आई तो ट्रेन पर चढ़ने के लिए यात्रियों में दौड़ लगी रही। बोगी के गेट नहीं खुले तो शोर शराबा किया गया। इस पर जीआरपी ने स्थिति को नियंत्रण में किया। कुछ यात्रियों ने एसी कोच में घुसने की कोशिश की। इस पर आरपीएफ ने सभी को एसी कोच से दूर किया।