Passengers do not even get air or water at Amethi railway station.

प्लेटफार्म पर बिना पंखे के बैठे यात्री।

अमेठी सिटी। शहर स्थित स्थानीय रेलवे स्टेशन पर इन दिनों यात्री सुविधाओं का टोटा है। स्टेशन पर पेयजल, पंखा सहित अन्य सुविधाएं पूरी तरह ध्वस्त हैं। प्लेटफार्म पर लगीं टोटियां सूखी पड़ी हैं। यात्री पेयजल के लिए एक प्लेटफार्मों पर भटकते रहते हैं।

Trending Videos

इन दिनों शहर स्थित स्थानीय रेलवे स्टेशन पर अव्यवस्थाओं को बोलबाला है। यहां प्लेटफार्म एक व दो नंबर पर बनाए गए यात्री शेड में एक भी पंखा नहीं है। यात्रियों को शेड के नीचे गर्मी में बैठकर ट्रेन यात्रियों को इंतजार करना पड़ रहा है। यात्रियों के लिए बने प्रतीक्षालय में कोई सुविधा नहीं है। लखनऊ वाराणसी रेल खंड पर करीब 28 जोड़ी ट्रेन संचालित होती थी, इन दिनों में करीब 16 जोड़ी ट्रेनों का रूट डायवर्ट हो गया है। फिर भी 12 जोड़ी ट्रेनें इस रूट पर संचालित हो रही है। जोकि रेलवे स्टेशन पर ठहरती है।

ऐसे में अव्यवस्थाओं के कारण ट्रेन यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। ट्रेन की प्रतीक्षा में बैठे यात्री रमेश कुमार, रीता, ईशान आदि ने बताया कि कि इस समय रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करना मुश्किल सा हो गया है। दोनों प्लेटफार्म पर हवा, पानी की कोई सुविधा नहीं है। पीने का पानी बाहर से लाना पड़ रहा है।

रेलवे स्टेशन अधीक्षक जेपी शुक्ला ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर मरम्मत का कार्य चल रहा है। पाइप लाइन ध्वस्त होने से पेयजल की असुविधा हो गई है। शेड का रेनोवेशन होने से पंखे खुले हैं। बताया कि कार्यदायी संस्था को पाइप लाइन दुरुस्त करने के लिए कहा गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें