इटावा। इटावा-कचौरा मार्ग से जुड़े पिलुआ महावीर मार्ग पर पाथ-वे का निर्माण करवाया जाएगा। इसके साथ ही सुंदरीकरण का काम भी करवाया जाएगा। लोक निर्माण विभाग की ओर से इसपर लगभग 4.80 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगें। इसके निर्माण से मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को सहूलियत मिलेगी।

पिलुआ महावीर मंदिर जनपद का प्रमुख धार्मिक स्थल है। बुढ़वा मंगल सहित अन्य सभी मंगलवार को मंदिर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की आवाजाही रहती है। बुढ़वा मंगल पर तो इटावा, औरैया, मैनपुरी, फिरोजाबाद सहित मध्यप्रदेश के कई जनपदों के भक्तों की आवाजाही रहती है। इस मार्ग पर पाथ-वे बन जाने से मंदिर की ओर पदयात्रा करके जाने वाले श्रृद्धालुओं को सहूलियत मिलेगी।

इस काम की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग के खंड एक को सौंपी गई है। विभाग के एक्सईएन संजीव कुमार ने बताया कि पाथ-वे व सुंदरीकरण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रक्रिया पूरी होते ही निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा। एक साल में यह काम पूरा कर लिया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें