
जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के फर्श पर तड़पता जख्मी युवक
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कन्नौज जिला अस्पताल के इमरजेंसी में फर्श पर मरीज पड़ा तड़पता रहा। समय से इलाज न मिलने के कारण उसने दम तोड़ दिया। तड़पते घायल का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सीएमएस ने मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कही है। दरअसल सदर कोतवाली क्षेत्र के मानीमऊ रेलवे स्टेशन के अंडरपास के निकट मंगलवार देर शाम को दो बाइकों की भिड़ंत हो गई थी।
Trending Videos
हादसे में कानपुर के थाना बिल्हौर के ग्राम पिहानी निवासी सुमित, थाना शिवराजपुर के ग्राम रेतापुर खुर्द निवासी सूरज, थाना ककवन के ग्राम नेवादा निवासी कृष्णकांत उर्फ शिवा व कन्नौज सदर कोतवाली के ग्राम तेतामुल्लू निवासी सोनू घायल हो गए थे। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां पर डॉक्टर ने सुमित को मृत घोषित कर दिया था और तीनों घायलों का इलाज किया। इलाज के दौरान बेंच पर लेटा घायल सूरज गिर गया और उसने निडिल भी निकाल दी।
