फोटो: 18 बिजौली पीएचसी पर मरीजों को देखतीं डॉ. मिथलेश सिंह

आरोग्य मेले में पहुंचे खांसी, जुकाम बुखार के मरीज

बकेवर व लवेदी में क्षेत्र की पीएचसी पर हुआ आरोग्य मेले का आयोजन

संवाद न्यूज़ एजेंसी

बकेवर/लवेदी। बिजौली व लखना पीएचसी पर रविवार को आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। आरोग्य मेले में बिजौली पीएचसी पर 22 मरीजों ने व लखना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर 17 मरीजों ने इलाज लिया। आरोग्य मेले में खांसी, जुकाम, बुखार, सिरदर्द और बदन दर्द जैसी सामान्य बीमारियों से पीड़ित मरीज पहुंचे।

बिजौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ. मिथलेश सिंह ने मरीजों को उपचार दिया। मेले में दोपहर एक बजे तक 11 मरीज इलाज के लिए आ चुके थे। इस दौरान फार्मासिस्ट उदयवीर सिंह मौजूद रहे। वहीं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लखना पर केंद्र प्रभारी डॉ. संजय आनंद ने मरीजों को उपचार दिया। गर्मी के कारण लखना नगर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से मेले में कम संख्या में लोग पहुंचे।

इसी प्रकार से लवेदी क्षेत्र के प्राथमिक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहादुरपुर पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में दोपहर डेढ़ बजे तक सिर्फ दस मरीज दवाई लेने के लिए पहुंचे। यहां डॉ. सुनील सिंह व डॉ जितेंद्र सिंह ने मरीजों को देखा। उन्होंने बताया कि आरोग्य मेले में दो साँस के मरीज, दो खांसी-बुखार व स्किन इन्फेक्शन के मरीज शामिल रहे। उन्होंने कहा कि मेले का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाना है। मेले में पहुंचे लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किए जाने के साथ उन्हें आवश्यक दवाएं वितरित की गईं और मरीजों को बदलते मौसम में फ्रिज का ठंडा पानी, कोल्ड ड्रिंक आदि से दूर रहने की सलाह दी गई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें