बाहरी धूल, धुएं, कचरे और हानिकारक कणों की वजह से आंखों की पलकें सूज रहीं हैं। इसके साथ ही आंखें लाल हो रही हैं। जिलाअस्पताल की ओपीडी में बड़ी संख्या में इस समस्या से पीड़ित मरीज आ रहे हैं। 

 


Patients with swelling and redness in eyes increased in the district hospital

मथुरा। जिला अस्पताल में मरीजों के आंखों की जांच करते चिकित्सक।
– फोटो : mathura


loader

Trending Videos



विस्तार


आंखों में सूजन-लालपन की समस्या लेकर जिला अस्पताल की ओपीडी व इमरजेंसी में मरीज पहुंच रहे हैं। नेत्र रोग चिकित्सक इस समय धूप से आंखों में कंजक्टिवाइटिस के लक्षण बता रहे हैं। वह मरीजों को उपचार के साथ धूप में कम निकलने की सलाह दे रहे हैं।

Trending Videos

नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. कलपंत तिवारी ने बताया कि ओपीडी में 150 से 200 तक रोजाना आंखों की समस्या लेकर मरीज आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि हवा में उड़ रहे धूलकणों से आंखों में परेशानी आ रही है। इसमें 50 फीसदी से अधिक मरीज कंजक्टिवाइटिस से पीड़ित मिल रहे हैं। इसके संक्रमण से नसों में सूजन आ जाती है। इससे आंखें सूजकर लाल होने लगती हैं। इसके अलावा धूप में निकलने से यह और अधिक लाल हो जाती हैं। ऐसे में आंखों को सुरक्षित रखने के लिए चश्मा का प्रयोग करें।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें