
सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पेटीएम फास्टैग पर रोक की वजह से बरेली जिले में हजारों वाहन स्वामियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इससे बचने के लिए समय रहते आप अपने फास्टैग को दूसरे बैंक में पोर्ट करा सकते हैं या फिर नया फास्टैग इंस्टाल करा लें।
बरेली से लखनऊ, दिल्ली, टनकपुर मार्ग पर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के टोल प्लाजा हैं। तीनों टोल से 24 घंटे में 35,000 से अधिक वाहन गुजरते हैं। इनमें से 28 हजार वाहनों का फास्टैग पेटीएम पेमेंट बैंक से कनेक्ट है। अब फास्टैग जारी करने वाली अधिकृत टैग सूची से पीटीएम पेमेंट बैंक को बाहर कर दिया है। भारतीय राजमार्ग प्रबंधन कंपनी ने 32 अधिकृत बैंकों को फास्टैग सेवाओं के लिए अधिकृत किया है।
इस तरह कराएं निरस्त
– फास्टैग पेटीएम पोर्टल पर लॉगइन करें।
– यूजर आईडी, वॉलेट आईडी और पासवर्ड डालें।
– फास्टैग नंबर और मोबाइल नंबर भरें।
– पेज नीचे स्क्रॉल कर हेल्प एंड सपोर्ट के विकल्प पर जाएं।
– फिर नीड हेल्प विद नॉन ऑर्डर रिलेटेड क्वेरीज पर क्लिक करें।
– फास्टैग प्रोफाइल अपडेट से जुड़ी क्वेरीज का विकल्प चुनें।
– फिर आई वांट टू क्लोज माई फास्टैग का विकल्प चुनें और दिए गए निर्देशों का पालन करें।
