PCS exam will be held on 22nd at 12 centers

आईटीआई मंडी में गीता जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में डीआईजी सौम्य सांव​शिवन को गीता भेट करते आईआई
– फोटो : घने कोहरे के बीच बच्चे को ढककर ले जाते दंपती।

मंडी। आईआईटी मंडी ने गीता जयंती पर गीतानुशीलनम 2024 कार्यक्रम का आयोजन किया। आईकेएसएमएचए केंद्र (इंडियन नॉलेज सिस्टम एंड मेंटल हेल्थ एप्लिकेशंस सेंटर) की ओर से आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य गीता की समकालीन चुनौतियों को हल करने और नैतिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक कल्याण को बढ़ावा देने में प्रासंगिकता को उजागर करना रहा।

Trending Videos

कार्यक्रम की शुरुआत भागवत गीता के अध्याय 15 के भावपूर्ण पाठ से हुई। इस अवसर पर मनमोहक संगीत प्रस्तुतियां, सांस्कृतिक नृत्य और योग प्रदर्शन भी हुए। कार्यक्रम में एक छाया नाटक भी प्रस्तुत किया गया। इसमें प्रकाश और अंधकार के अद्भुत खेल के माध्यम से गीता के दार्शनिक सार को जीवंत किया गया। इसके अतिरिक्त गीता अनुसंधानम 2024 की वीडियो प्रस्तुति भी दिखाई गई।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि आईपीएस सौम्या सांबशिवन ने इस पहल और शिक्षा के साथ संस्कृति के मेल की प्रशंसा व्यक्त की। उन्होंने कहा कि भागवत गीता मानसिक कल्याण और आत्म-खोज के लिए एक गहन मार्गदर्शक है। इस मौके पर मंडी जिले के स्कूली बच्चों में भागवत गीता क्विज, श्लोक पाठ, निबंध लेखन और कला प्रतियोगिता जैसी अनेक प्रतियोगिताएं करवाई गईं। इस मौके पर आईआईटी के निदेशक प्रो. लक्ष्मीधर बेहरा भी मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें