संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। न्यूनतम समर्थन मूल्य पर मूंगफली की खरीद के लिए 11 क्रय केंद्र खोले जाएंगे। अधिकारियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। अब क्रय नीति आने का इंतजार किया जा रहा है।
जल्द ही मूंगफली की खरीद क्रय केंद्र पर शुरू की जाएगी। अब तक किसानों को मूंगफली सस्ते दामों पर बेचना पड़ रहा था। बाजार में 3600 रुपये से 4200 रुपये प्रति क्विंटल तक मूल्य मिल रहा था। इससे किसानों को नुकसान हो रहा था। शासन ने मूंगफली की खरीद के लिए केंद्र खोलने के निर्देश जारी कर दिए थे। यहां मूंगफली की खरीद के लिए 11 केंद्र खोले जाएंगे। नौ ललितपुर गल्ला मंडी व एक जखौरा व एक मड़ावरा मंडी में खोला जाएगा। खरीद की प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। अधिकारियों का कहना है कि क्रय नीति आने पर तत्काल खरीद शुरू कर दी जाएगी।
मूंगफली की खरीद के लिए क्रय केंद्र निर्धारित कर लिए गए हैं। 11 क्रय केंद्र खोलकर खरीद की जाएगी।
– अरविंद मेहर, एआर कोआपरेटिव
