
एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा
– फोटो : संवाद
विस्तार
आगरा में डेटिंग एप के चक्कर में फंसकर लोग ह्यूमन इम्युनोडेफिशिएंसी वायरस (एचआईवी) से संक्रमित हो रहे हैं। एसएन के एंटीरेट्रो वायरल ट्रीटमेंट ( एआरटी) सेंटर पर तीन वर्षों में 194 समलैंगिक पुरुष एचआईवी संक्रमित पाए गए हैं। काउंसलर डॉ. शीतल तोमर बताती हैं कि पुरुषों से पुरुष में बढ़े एचआईवी संक्रमण का कारण डेटिंग एप बन रहे हैं।
एचआईवी यानी एड्स एक ऐसी बीमारी है, जिसकी चपेट में लाखों की संख्या में लोग हैं। इस बीमारी से बचाव के लिए वैक्सीन की खोज की जा रही है, ताकि लोगों की जान बचाई जा सके। इसी प्रयास को मजबूत करने के लिए विश्व एड्स वैक्सीन दिवस मनाया जाता है। बताया गया कि पुरुषों से महिलाओं को हुए एचआईवी संक्रमण के अलावा पुरुषों में समलैंगिकता की वजह से एड्स होने के मामले बढ़े हैं।
ये भी पढ़ें – विश्व संग्रहालय दिवस 2024: शाहजहां की वो प्लेट, जिसमें जहरीला खाना रखते ही बदल जाता था रंग; फिर टूट जाती थी
