People come to offer prayer to Hanumangarhi in Ayodhya.

हनुमानगढ़ी पर उमड़ा आस्था का सैलाब।
– फोटो : amar ujala

विस्तार


ज्येष्ठ माह के तीसरे और आखिरी मंगलवार को बजरंगबली के प्रति आस्था उमड़ी। बजरंगबली की प्रधानतम पीठ हनुमानगढ़ी पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा।

सुबह से ही भक्त उमड़े तो दिन चढ़ने के साथ भक्ति का रंग मार्गों पर भी प्रवाहित हुआ। हनुमानगढ़ी में सुबह चार बजे से ही बजरंगबली के जयकारे गूंजने लगे। फूलों से सजे हनुमंतलला की दिव्य छवि का दर्शन कर भक्त निहाल होते रहे।

ये भी पढ़ें – संघ से दूरी भाजपा को पड़ी भारी… इन उम्मीदवारों से असहमत था आरएसएस; BJP ने किसी फैसले में नहीं ली सलाह

ये भी पढ़ें – बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा झटका… अब नया घरेलू कनेक्शन लेना होगा महंगा! ये ग्राहक भी होंगे प्रभावित

हनुमानगढ़ी के निकास द्वार पर निर्माण कार्य के चलते प्रवेश द्वार से ही श्रद्धालुओं को प्रवेश कराया जा रहा है, इसी रास्ते से भक्त वापस भी लौट रहे हैं।

छोटे-छोटे ब्लॉक में श्रद्धालुओं को दर्शन कराया जा रहा है। ज्येष्ठ माह के मंगल पर शहर में जगह-जगह भंडारे भी सजे हैं। इनमें श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *