People got angry due to power cut, blocked the road in the middle of the night


loader



झांसी। बिजली कटौती से बौखलाए लोग शनिवार आधी रात सड़कों पर उतर आए। रात करीब साढ़े ग्यारह बजे भारी संख्या में लोग पहले मुन्ना लाल पावर हाउस पहुंच गए। नाराज लोगों की भीड़ देखकर बिजली कर्मचारी पावर हाउस छोड़ कर भाग खड़े हुए। लोग बिजली घर के बाहर नारेबाजी करते रहे। इसके बाद लोग बीकेडी चौराहा जा पहुंचे। जमा लगाकर सड़क पर बैठ गए। हंगामे की सूचना पर कोतवाली समेत अन्य थानों से पुलिस बल पहुंच गया। पुलिस अफसरों ने नाराज लोगों को समझाने की कोशिश की लेकिन, नाराज लोग मौके पर विद्युत अभियंताओं को बुलाने की मांग करने लगे। इस वजह से वहां गतिरोध बना रहा। आक्रोशित लोगों का कहना है भीषण गर्मी में महज आठ-दस घंटे बिजली दी जा रही है। चौदह घंटे की भीषण कटौती हो रही है। इससे पीने का पानी भी नहीं मिल रहा। कंट्रोल रूम से भी कोई सूचना नहीं दी जा रही है। लाइट न आने से बच्चों का बुरा हाल है। नाराज लोग काफी देर तक हंगामा करते रहे। उधर, नंदनपुरा इलाके में भी लाइट न आने से नाराज लोग रात में पावर हाउस जा पहुंचे। यहां भी लोगों ने हंगामा किया।

Trending Videos



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *