People offer prayer in lord shiva temple on Kajri teej.

पूजन के लिए कतार में लगे श्रद्घालु।
– फोटो : amar ujala

विस्तार


कजरी तीज पर शिव मंदिरों पर श्रद्धालुओं की आस्था उमड़ पड़ी। राप्ती नदी के सिसई घाट से जल लेकर निकले कांवड़ियों ने शिव मंदिरों में जलाभिषेक किया। शहर के झारखंडी महादेव मंदिर में शुक्रवार भोर से ही जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ रही।

Trending Videos

मंदिर के मुख्य पुजारी ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पूजा सामग्री की दुकानें भी परिसर में सुबह से खुल गई थीं। बगैर किसी असुविधा के बड़ी संख्या में शिवभक्तों ने जलाभिषेक किया। राप्ती नदी से जल भरकर कांवड़िए बम भोले के जयकारा लगाते आगे बढ़ रहे थे।

उतरौला मार्ग पर राजापुर भरिया स्थित कल्पलेश्वर नाथ, धर्मपुर के झारखंडेश्वर नाथ मंदिर पर भी कांवड़ियों का हुजूम है। इन मंदिरों पर जयकारे से पूरा माहौल शिवमय हो गया। भक्तों ने भोलेनाथ का जलाभिषेक किया।

इसी तरह जिले के तुलसीपुर, उतरौला, पचपेड़वा, गैंसड़ी, ललिया, हरैय्या सतघरवा, महराजगंज तराई और सादुल्लाहनगर आदि क्षेत्रों में स्थित शिव मंदिरों में लोगों ने जलाभिषेक किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें