प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भी योग दिवस पर जनता के साथ योग किया और सभी को स्वस्थ रहने का संदेश दिया। लखनऊ में राजभवन, हाईकोर्ट, रेजीडेंसी और झंडी पार्क लालबाग में योग दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। इसी तरह शहर के अलग-अलग पार्कों में लोग एकत्र हुए और योगासन कर स्वस्थ रहने का संदेश दिया।
#WATCH | Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath and Governor Anandi Ben Patel perform yoga on the 10th International Yoga Day.#InternationalYogaDay2024 pic.twitter.com/zT3a7bs0vb
— ANI (@ANI) June 21, 2024
यह 10वां योग दिवस है। जो कि विश्व भर में मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजभवन में योग किया और सभी आसनों का अभ्यास किया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमारे पूर्वजों ने जो हमें दिया है। वो संपूर्ण मानवता के अनुकूल है। योग सबके के लिए है। इसमें कोई भेदभाव नहीं है।
लखनऊ के रेजीडेंसी में आयोजित योग दिवस।
लखनऊ में नगर निगम में योग दिवस पर 200 से अधिक पार्कों में योग का आयोजन किया गया।
