People pelted stones at people worshiping Lord Shri Ram in Bareilly

Arrested demo
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र के गांव लक्षमियापुर हरवंशपुर में धार्मिक स्थान पर भगवान श्रीराम की पूजा कर रहे लोगों पर पथराव कर दिया गया। इससे भगदड़ मच गई। घटना के बाद गांव में तनाव है। हिंदू संगठनों में आक्रोश है। हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

मिश्रित आबादी वाले लक्षमियापुर हरवंशपुर गांव में दो समुदायों के बीच तनातनी का माहौल पहले भी सामने आता रहा है। कई बार पुलिस की सक्रियता से टकराव टल गया। गांववालों ने पुलिस को बताया कि सोमवार रात समाज के लोग धार्मिक स्थान पर भगवान श्रीराम की पूजा-अर्चना कर रहे थे। गांव में रामायण पाठ चल रहा था। प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर दीप जला रहे थे। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *