People surrounded Jhansi Development Authority team that arrived to demolish construction

हाइवे किया जाम
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


एनजीटी के निर्देश पर नगर पार्क की जमीन पर बने निर्माण को ढहाने पहुंची झांसी विकास प्राधिकरण की टीम को लोगों ने घेर लिया। महिलाओं ने हाथ में पत्थर उठा लिए। 

पुलिस बल पहुंचने के बाद लोगों ने जेडीए की कार्रवाई का विरोध किया। इतना ही नहीं फिर झांसी-ग्वालियर हाइवे पर चक्का जाम कर दिया। करीब एक घंटे तक लोग हाइवे पर बैठे रहे। 

इस कारण आवागमन प्रभावित रहा। बाद में पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों ने लोगों को समझाबुझाकर जाम खुलवाया। इस कार्रवाई के दौरान जेडीए की टीम एक निर्माण ढहाने के बाद लौट आई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें