people surrounded Luhari toll plaza on Jhansi-Khajuraho highway

लुहारी टोल प्लाजा पर हंगामा
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


झांसी-खजुराहो हाईवे पर रविवार दोपहर लुहारी टोल प्लाजा को सैकड़ों लोगों ने घेर लिया। आक्रोशित लोग टोल कर्मियों पर महिलाओं संग छेड़खानी का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। लोगों के गुस्से को देखते हुए टोल पर मौजूद कर्मचारी वहां से भाग खड़े हुए। हंगामा होने की सूचना पर सकरार थाना पुलिस भी पहुंची। पुलिस ने आक्रोशित लोगों को किसी तरह समझा-बुझाकर शांत कराया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

मऊरानीपुर निवासी एक परिवार शनिवार रात गांव लौट रहा था। वाहन में परिवार की कई महिलाएं भी सवार थीं। नाराज परिजनों का कहना है कि आधी रात को लुहारी टोल प्लाजा पर कार रोकी। उस दौरान टोल प्लाजा पर मौजूद कर्मचारी शराब के नशे में थे। महिलाओं को देखकर अश्लील इशारे और फब्तियां कसने लगे। कार महिलाओं को लेकर वहां से चले गए। शनिवार को गांव के सैकड़ों लोग दर्जनों गाड़ियों में सवार होकर टोल प्लाजा जा पहुंचे और शनिवार रात में वहां तैनात टोल कर्मियों को तलाशने लगे। उधर, सैकड़ों लोगों भी भीड़ देखकर टोल कर्मियों के होश उड़ गए। वहां तैनात कर्मचारी टोल छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने पहुंचकर मामले को संभाला।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *