People troubled by Dakshinanchal's notices Bills were paid every month yet dues sent

बिजली का बढ़ा हुआ बिल
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


निजीकरण से पहले दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम ने अपने बकाया की वसूली के लिए लोगों को नोटिस भेजे हैं। इसने हजारों लोगों के होश उड़ा दिए हैं। हर माह बिजली बिल जमा करने वाले उपभोक्ताओं को लाखों रुपये का बकाया दिखाकर नोटिस भेज दिए गए हैं। 14 साल से टोरंट के बिल में जिन लोगों का बकाया शून्य दिखाया जा रहा था, उन पर दक्षिणांचल के बकाए के नाम पर लाखों के नोटिस पहुंचने से लोग परेशान हैं।

Trending Videos

ऐसा ही एक नोटिस वेस्ट अर्जुन नगर निवासी राकेश आहूजा के घर पहुंचा तो वह चौंक गए। राकेश ने बताया कि उनके घर का कनेक्शन संख्या 670053451 दादाजी सोहन लाल आहूजा के नाम पर है। पुराने बिल में डीवीवीएनएल का बकाया शून्य था। अब दक्षिणांचल ने 2,34,918.48 रुपये का बिल भेज दिया। मकान नंबर 30, वेस्ट अर्जुन नगर, खेरिया रोड निकट संत निरंकारी भवन के पते पर आए इस बिल में एक जगह कनेक्शन संख्या 670053451 है जबकि दूसरी जगह 670069538 लिखा है। दूसरे कनेक्शन संख्या के बारे में पता किया जो एससी जैन के नाम पर है।

टोरंट में नहीं हो रही सुनवाई

राकेश आहूजा ने कहा कि इसकी शिकायत टोरंट ऑफिस में की गई तो कर्मचारियों का अलग रवैया देखने को मिला। वहां से बिजलीघर स्थित दक्षिणांचल ऑफिस जाने के लिए कहा गया। वहां से नुनिहाई भेज दिया गया। वहीं, बकाया बिल जमा नहीं करने पर कनेक्शन काटने की चेतावनी भी दी गई है।

आज चैंबर सभागार जीवनी मंडी में कैंप

बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे से नेशनल चैंबर के जीवनी मंडी स्थित न्यू मार्केट में दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम का कैंप लगाया जाएगा। इस कैंप में पुराने बकाए के नोटिसों का निस्तारण किया जाएगा। चैंबर अध्यक्ष अतुल गुप्ता ने कहा कि लोग कैंप में आकर अपने बकाया बिल के नोटिस का निस्तारण करा सकते हैं।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *