
अस्पताल में लगी मरीजों की कतार
अमेठी सिटी। मौसम की मार का असर यह रहा कि गर्मी और लू की चपेट में आने से शुक्रवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 848 मरीज पहुंचे। जिसमें 150 उल्टी-दस्त, पेटदर्द, डिहाइड्रेशन से ग्रसित रहे। इन मरीजों का उपचार किया गया।
जिला अस्पताल की इमरजेंसी में हर रोज उल्टी, दस्त, बुखार, पेट दर्द की शिकायत लेकर 15 से 20 लोग पहुंच रहे हैं। अधिकांश को कुछ देर तक दवा, इलाज के बाद छुट्टी दे दी जा रही है, जबकि गंभीर मरीजों को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। चिकित्सक मरीजों को खानपान का ख्याल रखने के साथ बदलते मौसम से बचाव के उपाय बता रहे हैं। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ लईक-उज्ज-जमा ने बीमार बच्चों के अभिभावकों को बच्चों के खानपान का खास ख्याल रखने और फास्ट फूड की लत से दूर रखने की सलाह दे रहे हैं।इनसेट
गर्मी से ऐसे करें बचाव
– गर्मी से बचाव के लिए धूप में निकलने से परहेज करें
– पूरी आस्तीन के कपड़े पहनें
– फास्ट फूड का सेवन न करें
– हरी सब्जियों और फल का सेवन करें
– ज्यादा से ज्यादा पानी पीएं
– घर पर बना हुआ पौष्टिक आहार लें
डायरिया के लक्षण
– जी मिचलाना
– पेट में मरोड़
– दस्त
– डिहाइड्रेशन
गंभीर मरीजों को किया जा रहा भर्ती
गर्मी के कारण लोग बीमार पड़ रह है। बुखार, खांसी व जुकाम के साथ हर दिन ओपीडी में पेटदर्द, डिहाइसेन के करीब 150 से ज्यादा मरीज इलाज कराने के लिए अस्पताल पहुंच रहे हैं। इनमें बच्चे व बड़े दोनों ही हैं। गंभीर मरीजों को अस्पताल में भर्ती किया जा रहा है।
– डॉ. बद्री प्रसाद अग्रवाल-सीएमएम
