performance of BSP in Khair by-election

हार के बाद मतगणना केंद्र से लौटते बसपा प्रत्याशी डॉ पहल सिंह
– फोटो : संवाद

विस्तार


अलीगढ़ के खैर विधानसभा उपचुनाव में बसपा को जोर का झटका लगा है। यह 22 साल में बसपा का सबसे खराब प्रदर्शन रहा। उपचुनाव में बसपा प्रत्याशी की जमानत जब्त हो गई।

2022 में खैर विधानसभा चुनाव में बसपा दूसरे नंबर पर थी। उपचुनाव में हार की समीक्षा शुरू हो गई है। इसकी जानकारी शीर्ष नेतृत्व को भी दे दी गई है। चुनाव में बसपा प्रत्याशी को 13,365 वोट मिले हैं, जबकि आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के प्रत्याशी को 8,269 वोट मिले हैं।

बसपा के स्थानीय नेताओं ने हार के तीन कारण माने हैं। खैर विधानसभा में बसपा केवल एक बार ही चुनाव जीती है। वर्ष 2002 में प्रमोद गौड़ ने बसपा के टिकट पर जीत हासिल की थी। 2007, 2012, 2017 और 2022 में पार्टी दूसरे स्थान पर रही है।

पार्टी प्रत्याशी की हार हुई है। अब तक पार्टी का सबसे खराब प्रदर्शन रहा। हार की समीक्षा की जाएगी। कहां कमजोर रह गए, कहां कमी रह गई, इस पर मंथन होगा।– रतनदीप सिंह, अलीगढ़ मंडल प्रभारी, बसपा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *