सब हेड – श्री अग्रवाल समाज सदर बाजार के तत्वावधान में हुआ अग्रवंश डांडिया महोत्सव का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। श्री अग्रवाल समाज सदर बाजार के तत्वावधान में श्री अग्रसेन भवन में अग्रवंश डांडिया महोत्सव का भव्य आयोजन हुआ। महिलाओं ने डांडिया व गरबा किया। नवयुवक मंडल के सदस्यों ने मनमोहक चाचर नृत्य का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के शुभारंभ में मुख्य अतिथि सदर विधायक रवि शर्मा, अध्यक्ष संजय अग्रवाल, संरक्षक संतलाल अग्रवाल, सतीश अग्रवाल, ध्रुव कुमार अग्रवाल, विष्णुकांत अग्रवाल, रवि अग्रवाल, मुकेश बंसल, विजय कुमार अग्रवाल, अशोक जैन, पीएन गर्ग, हंसराज अग्रवाल, रंजीत अग्रवाल, रामरत्न बिंदल ने महाराजा अग्रसेन के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन किया। समाज की महिलाओं ने गणेश वंदना प्रस्तुत की। इसके पश्चात महिला मंडल की अध्यक्षा बबीता गर्ग के संयोजन में मंडल की सदस्याओं ने नाम रे सबसे बड़ा तेरा नाम..,, तूने पायल जो खनकाई.., आदि गीतों पर डांडिया व गरबा किया।
कार्यक्रम में सर्वोत्तम परिधान, सर्वश्रेष्ठ डांस जोड़ी आदि के पुरस्कार दिए गए। संचालन गीतिका अग्रवाल ने किया। आभार महामंत्री कैलाश अग्रवाल ने व्यक्त किया। इस अवसर पर संजय कानोडिया, दीपक बंसल, वीरेंद्र डालमिया, अशोक गोयल, पवन गर्ग, संजीव अग्रवाल, आलोक अग्रवाल, अनेश अग्रवाल, मानस अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, विजय अग्रवाल, राजेश अग्रवाल और डॉ. अंशिता गोयल आदि मौजूद रहे।
