person brutally beats puppies you will get goosebumps after seeing this  viral video

पिल्लों को एक व्यक्ति ने पीटा
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


आगरा शहर में कुत्तों से क्रूरता के मामले नहीं रुक रहे हैं। इस बार सदर क्षेत्र का मामला सामने आया। एक व्यक्ति पहले पिल्लों को पीटता है। बाद में एक कुत्ते को डंडे से मारता है। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल हुआ है। इससे पशु प्रेमियों में आक्रोश है।

कैस्पर्स होम की संचालिका विनीता अरोरा ने बताया कि देवरी रोड स्थित कस्तूरी विहार में एक व्यक्ति घर के बाहर घूम रहे कुत्तों को कई बार डंडे से मार चुका है। बृहस्पतिवार को उसने पिल्लों को डंडे मारे। वह किसी तरह बच गए। मगर, बाद में एक कुत्ते को भी डंडा मारा।

काॅलोनी का ही एक व्यक्ति कुत्तों को खाना खिलाता है। उसने ही उन्हें यह जानकारी दी। मामले में पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। हालांकि अभी किसी ने लिखित में शिकायत नहीं की है।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें