Person injured in road accident dies during treatment

सड़क हादसा
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


हाथरस में मुरसान के गांव नगला अंता निवासी एक व्यक्ति 16 नवंबर को सड़क हादसे में घायल हो गया था। 22 नवंबर को उसने उपचार के दौरान दिल्ली में दम तोड़ दिया।

50 वर्षीय महिपाल बाइक से हाथरस से वापस अपने घर आ रहे थे। गांव कोटा पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। 

परिजन उपचार के लिए हाथरस के निजी अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने पर आगरा रेफर कर दिया। वहां से उन्हें दिल्ली उपचार के लिये ले जाया गया। दिल्ली एक अस्पताल में उन्होंने दम तोड़ दिया। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *