PET 2025: छह और सात सितंबर को होने वाली पीईटी परीक्षा में प्रदेश के 45 जिलों में अतिरिक्त बस चलाने के निर्देश दिए हैं। यह परीक्षा दो दिन दो पालियों में होगी। 


PET 2025: Instructions to run additional buses for candidates in 46 districts, exam to be held on Saturday-Sun

छह और सात सितंबर को होगी है पीईटी।
– फोटो : अमर उजाला।



विस्तार


 परिवहन राज्यमंत्री दयाशंकर सिंह ने 6 व 7 सितंबर को होने वाली प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) को देखते हुए समुचित बस सेवा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों व उनके परिजनों की सुविधा के लिए परीक्षा वाले सभी 46 जिलों के लिए अतिरिक्त बसें चलाई जाएं। सभी बस स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था भी चुस्त-दुरुस्त रखें। मंत्री के आदेश के बाद परिवहन निगम के एमडी मासूम अली सरवर ने सभी क्षेत्रीय प्रबंधकों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने सभी क्षेत्रीय प्रबंधक संबंधित प्रशासन के संपर्क में रहें। साथ ही निगम हेल्पलाइन 18001802877 को फ्लैक्स पर अंकित कराएं। ताकि अभ्यर्थियों को आकस्मिक समय में सहायता मिल सके। महिलाओं के लिए दामिनी हेल्पलाइन नंबर 8114277777 भी अंकित कराया जाए।

loader

Trending Videos



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *