नवदिन, नववर्ष, नव प्रभात, शिव-स्मरण आधार… देशभर से बाबा के दर्शन करने पहुंचे भक्त मानों कह रहे हो कि काशी कंठ में बस गई, भक्ति बनी संस्कार। नववर्ष के पहले दिन काशी में आस्था का अभूतपूर्व दृश्य देखने को मिला। श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में शाम सात बजे तक करीब छह लाख भक्तों ने दर्शन किए। जो पिछले वर्ष जनवरी के पांच लाख के आंकड़े से कहीं अधिक रहा। भक्तों की संख्या सामान्य पर्वों और विशेष अवसरों को पीछे छोड़ गई। 




Trending Videos

New year 2026 celebration in Varanasi with kashi Vishwanath temple darshan and durga kund sankat mochan Ghats

काशी में पर्यटकों की भीड़
– फोटो : अमर उजाला


शाम 7 बजे तक 6 लाख भक्तों ने किए बाबा के दर्शन

श्रीकाशी विश्वनाथ में शाम सात बजे तक करीब 6 लाख भक्तों ने दर्शन किए। पिछले साल एक जनवरी 2025 पर करीब 5 लाख भक्तों ने बाबा के दर्शन किए थे। 31 दिसंबर की देर रात से ही भक्त दर्शन के लिए लाइन में लग गए। गोदौलिया चौराहे और चौक तक दर्शन की लाइनें लगी रहीं। भक्तों ने पांच द्वार से बाबा के दर्शन किए। वहीं, बाबा कालभैरव के दर्शन की भी गलियों में लगी लाइने लगी रहीं। रात 12 बजे तक करीब सवा 2 दो लाख भक्तों ने दर्शन कर बाबा का आशीर्वाद लिया। 


New year 2026 celebration in Varanasi with kashi Vishwanath temple darshan and durga kund sankat mochan Ghats

काशी में पर्यटकों की भीड़
– फोटो : अमर उजाला


हाथ में धागा बंधवाने, माथे पर बंदन लगवाने के लिए भीड़ मंदिर में जुटी रही। वहीं कालभैरव अष्टमी पर 2025 में करीब 50 हजार भक्तों ने दर्शन किए थे। उधर, मार्कंडेय महादेव में सावन का भी रिकॉर्ड टूट गया। सावन के पहले सोमवार को यहां करीब एक लाख से डेढ़ लाख तक भक्त दर्शन करते हैं। बृहस्पतिवार कोयहां करीब ढाई लाख भक्तों ने हाजिरी लगाई। इसी तरह शूलटंकेश्वर में करीब 30 हजार भक्तों ने दर्शन किए।


New year 2026 celebration in Varanasi with kashi Vishwanath temple darshan and durga kund sankat mochan Ghats

काशी में पर्यटकों की भीड़
– फोटो : अमर उजाला


तीन को होगी समीक्षा बैठक

विश्वनाथ मंदिर के सीईओ विश्वभूषण मिश्र ने बताया कि अभी प्रोटोकॉल दर्शन बंद है। तीन जनवरी को समीक्षा बैठक होगी। उसमें आगे की व्यवस्था पर विमर्श होगा।


New year 2026 celebration in Varanasi with kashi Vishwanath temple darshan and durga kund sankat mochan Ghats

काशी में पर्यटकों की भीड़
– फोटो : अमर उजाला


घाटों, पिकनिक स्पॉट पर खूब हुई मौज-मस्ती

नववर्ष पर बृहस्पतिवार को उत्सवी रंग बिखरा। लोगों ने घर से मंदिर तक वर्ष की मंगल कामना की। पिकनिक स्पॉट और घाटों पर मौज-मस्ती का नजारा दिखा। दिनभर नावों से गंगा में सैर-सपाटे का दौर चलतार रहा। वहीं, गंगा पार रेती खेल का मैदान बना रहा।




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *