अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह

Updated Wed, 23 Oct 2024 12:21 PM IST

भाजपा गंगापार की जिलाध्यक्ष कविता पटेल को भाजपा फूलपुर उप चुनाव से प्रत्याशी बना सकती है। उनके नाम की घोषणा पार्टी जल्द कर सकती है। नामांकन की अंतिम तिथि 26 अक्तूबर है। 


Phulpur By Election: BJP has decided its candidate from Phulpur seat, BJP can field Kavita Patel

कविता पटेल, भाजपा अध्यक्ष गंगापार।
– फोटो : अमर उजाला।

Trending Videos



विस्तार


फूलपुर विधानसभा उप चुनाव के लिए भाजपा कविता पटेल को प्रत्याशी बना सकती है। इसकी घोषणा पार्टी जल्द कर सकती है। सूत्रों की मानें तो भाजपा ने कविता पटेल का नाम लगभग तय कर लिया है बस औपचारिकता बाकी है। चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 26 अक्तूबर तक निर्धारित है। कविता वर्तमान में भाजपा गंगापार की अध्यक्ष हैं। 

Trending Videos

सपा ने मुज्तबा और बसपा ने जितेंद्र को घोषित किया है प्रत्याशी

फूलपुर उप चुनाव में भाजपा ने मुज्तबा सिद्दीकी और सपा ने जितेंद्र कुमार सिंह को अपना प्रत्याशी बनाया है। मुज्तबा सिद्दीकी 2022 के आम चुनाव में भी सपा से प्रत्याशी थे और मामूली अंतर से भाजपा के प्रवीण सिंह पटेल से पराजित हो गए थे। बसपा ने पहले शिवबरन पासी को मैदान में उतारा था लेकिन अचानक उनका टिकट काटकर हनुमानगंज के रहने वाले जिंतेंद्र कुमार सिंह को अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। भाजपा ने अपने पत्ते अभी तक नहीं खोले हैं। यह कयास लगाए जा रहे हैं भाजपा किसी पटेल को ही अपना प्रत्याशी बना सकती है। कविता पटेल का नाम लगभग तय माना जा रहा है। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *