
पिकअप हाईवे पर खड़े ट्रक में पीछे से घुसी।
– फोटो : संवाद
विस्तार
यूपी के अमेठी में रविवार को भीषण हादसा हो गया। यहां तेज रफ्तार पिकअप हाईवे पर खड़े ट्रक में पीछे से घुस गई। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो की हालत नाजुक बताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली।
हादसा मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित कपूरचंदपुर गांव के पास हुआ। यहां सुबह हाईवे पर खड़े खराब ट्रक में तेज रफ्तार पिकअप पीछे से घुस गई। हादसा इतना भीषण था कि पिकअप पर बैठे दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, ड्राइवर और क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल
जिला अस्पताल रेफर किया गया
