{“_id”:”675d02f36f289031990d9048″,”slug”:”pickup-went-out-of-control-and-overturned-on-purvanchal-expressway-one-died-on-spot-while-four-injured-2024-12-14″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप, एक की मौत… चार लोग गंभीर रूप से घायल”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप – फोटो : संवाद
विस्तार
यूपी के अमेठी में शनिवार को सुबह-सुबह हादसा हो गया। यहां एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में एक की मौत हो गई। जबकि चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची यूपीडा टीम ने सभी घायलों को सीएचसी, बाजार शुकुल भेजा। यहां उनका इलाज चल रहा है।
Trending Videos
हादसा बाजार शुकुल थाना क्षेत्र के पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर किमी 57.3 पर पासिन पुरवा गांव मजरे हुसेनपुर के पास हुआ। पिकअप पटना से जयपुर (राजस्थान) जा रही थी। जयपुर के चंदवाजी निवासी पिकअप चालक दमोतीलाल शर्मा गांव के ही शंकरलाल, भंवरलाल, लोकेश और मालीराम (45) के साथ पटना से वापस घर लौट रहे थे।
पासिन पुरवा गांव के पास हादसा हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। घायलों को अस्पताल भेजा। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे की जानकारी परिजनों को दी है।
एक ही गांव के रहने वाले हैं सभी
थाना प्रभारी दयाशंकर मिश्र ने बताया कि परिजनों के आने के बाद मामले में वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पांचों लोग एक ही गांव के रहने वाले हैं। घायल चालक के मुताबिक रोड पर पटृटी पेंट करने का काम करते हैं। मजदूरी करके घर वापस जा रहे थे।