Pictures of great men stopped wedding procession dispute between the wedding procession and people

दूल्हा।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


मथुरा के सौंख में बरात में दो महापुरुषों के चित्र लेकर चलने पर विवाद हो गया। एक पक्ष ने बरात रोक ली। सूचना पर पुलिस पहुंची। तस्वीरों को हटाने पर बात बनी और बरात चढ़ी।

कस्बा की मुस्लिम मंडी निवासी सुधीर कुमार की बरात मथुरा के गांव जुनसुटी निवासी मोतीलाल की पुत्री पूजा के साथ तय हुई थी। रविवार देर शाम करीब 8 बजे सुधीर बरात लेकर जुनसुटी पहुंचा। रात 9 बजे बरात चढ़ने लगी। इस दौरान दूल्हे के दोनों दो महापुरुषों के चित्र लिए कुछ लोग चल रहे थे। बरात थोड़ी ही दूर आगे बढ़ी तभी कुछ लोगों ने बरात रोक ली। तस्वीरों को लगाने पर आपत्ति जताई और हटाने की बात कही। काफी प्रयासों के बाद भी बात नहीं बनी तो सूचना पुलिस को दी गई।

बाद में बरातियों ने दोनो महापुरुषों की तस्वीरें हटा दीं तब जाकर बरात आगे बढ़ी और शादी की सभी रस्में पूरी हुईं। दूल्हे के बहनोई और भीम आर्मी फरीदाबाद के जिला सचिव राजवीर सिंह ने बताया कि बरात में महापुरुषों की तस्वीरों को लेकर कुछ के लोगों ने आपत्ति जताई थी। दोनों तस्वीरों को बरात में से हटवा दिया। सतोहा चौकी प्रभारी कपिल नागर ने बताया कि तस्वीरों को लेकर विवाद हुआ था। मामले लड़की पक्ष ने तहरीर दी है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें