
एसएसबी के जवानों ने पुलिस के हवाले किया आरोपी
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पीलीभीत के माधोटांडा के जंगल क्षेत्रों में अवैध गतिविधियां रोकने के दावों के बीच शुक्रवार को एक नेपाली युवक को एसएसबी के जवानों ने पकड़ लिया। उसके पास से तीन सौ ग्राम गंधक और ढाई सौ ग्राम पोटाश बरामद हुई। एसएसबी की ओर माधोटांडा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। बताया जा रहा है कि गंधक पोटाश का वन्यजीवों के शिकार में प्रयोग किया जाता है।
माधोटांडा क्षेत्र के अंतर्गत भारत नेपाल सीमा क्षेत्र का इलाका बीहड़ है। पीलीभीत टाइगर रिजर्व (पीटीआर) का जंगल होने से अवैध गतिविधियों हावी रहती हैं। हाल ही में नेपाल की शाही सेना ने दो भारतीय शिकारियों को साइबेरियन पक्षियों के साथ पकड़ था। इसके बाद पीटीआर प्रशासन ने सक्रियता बढ़ाने का दावा किया था। शुक्रवार को नौजल्हा एसएसबी के जवानों ने सूचना के बाद एक नेपाली व्यक्ति को पकड़ लिया।
ये भी पढ़ें- UP News: इस यूट्यूबर को मिली धमकी, पूर्व कर्मचारी ने मांगी 10 लाख रुपये रंगदारी; 26 मिलियन हैं फॉलोअर
