Pilibhit Lok Sabha Election 2024 Results Winning Candidate BJP Jitin Prasad SP Bhagwat Saran Gangwar

Pilibhit Election 2024 Result
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


पीलीभीत में कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना जारी है। भाजपा प्रत्याशी जितिन प्रसाद लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। मंडी स्थल में सुबह आठ बजे से शुरू हुई। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती हुई। इसके बाद ईवीएम की गिनती शुरू हुई। शुरुआत से ही भाजपा ने बढ़त बना ली, जो दोपहर एक बजे तक एक लाख के पार पहुंच गई। दूसरे नंबर सपा के प्रत्याशी भगवत सरन गंगवार हैं। बता दें कि पीलीभीत संसदीय क्षेत्र में पांच विधानसभा क्षेत्र पीलीभीत, बरखेड़ा, बीसलपुर, पूरनपुर और बहेड़ी शामिल हैं। इसमें बहेड़ी की मतगणना बरेली में और शेष विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना पीलीभीत के मंडी स्थल में हो रही है। 

पीलीभीत सीट पर अब तक भारतीय जनता पार्टी के जितिन प्रसाद को 272197 व समाजवादी पार्टी के भगवत सरन गंगवार को 172001 मत मिले। भाजपा प्रत्याशी 100196 वोटों से सपा प्रत्याशी से आगे चल रहे हैं।

विधानसभा क्षेत्रवार मतदान की स्थिति

विधानसभा वोट पड़े   – प्रतिशत

पीलीभीत – 236539  – 61.70

बरखेड़ा   – 220011 – 67.41

पूरनपुर    – 247016 – 65.16

बीसलपुर  – 211768 – 58.96

बहेड़ी      –  240578 – 64.10

इन 10 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला

जितिन प्रसाद          –   भाजपा

भगवत सरन गंगवार   –          सपा

अनीस अहमद खां उर्फ फूलबाबू – बसपा

आदर्श पांडेय    –         निर्दलीय

आशीष कुमार     –        निर्दलीय

प्रमोद भाई पटेल     –        निर्दलीय

मोहम्मद साहिद     –        निर्दलीय

सुशील कुमार शुक्ला   –          निर्दलीय

राजीव कुमार     –        निर्दलीय

संजय कुमार –   भारतीय राष्ट्रीय समाज दल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *