पीलीभीत में टनकपुर हाईवे पर रविवार रात तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नेहरू पार्क की दीवार तोड़ते हुए सड़क पार कर नाले में जा गिरी। हादसे में कार सवार युवक घायल हो गया, जिसे पुलिस ने जिला अस्पताल भिजवाया। प्रारंभिक जांच में चालक के शराब के नशे में होने की बात सामने आई है। हादसे के बाद हाईवे पर काफी देर तक जाम लगा रहा।

Trending Videos

हादसा रविवार रात करीब आठ बजे टनकपुर हाईवे पर कोतवाली क्षेत्र के नेहरू पार्क के पास हुआ। गौहनिया चौराहे की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित हो गई और नेहरू पार्क की दीवार से टकरा गई। दीवार तोड़ने के बाद गाड़ी सड़क पार करती हुई सीधे नाले में जा गिरी। गनीमत रही कि आसपास ठेला लगाने वाले लोग वहां से हट गए। 

तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़ पड़े और देखते ही देखते भारी भीड़ जमा हो गई। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। कार में फंसे घायल युवक को बाहर निकाला और एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भिजवाया, जहां उसका उपचार जारी है। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें