पीलीभीत में करीब नौ करोड़ की लागत से बन रही मझोला-ड्यूनिडैम सड़क में मानकों की अनदेखी पर ग्रामीणों का आक्रोश भड़क गया। मंगलवार को सड़क पर प्रदर्शन करते हुए ग्रामीणों ने करीब 50 मीटर तक सड़क उखाड़ दी। बाद में पहुंची लोक निर्माण विभाग की सहायक अभियंता (एई) ने जेसीबी से सड़क की परत उखड़वाई। 


Trending Videos

लंबे समय से जर्जर पड़ी मझोला से ड्यूनीडैम जाने वाली आठ किलोमीटर सड़क का एफडीआर तकनीकी से निर्माण कराया जा रहा है। इस पर करीब नौ करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। सड़क निर्माण में मानकों की अनदेखी की शिकायतें भी आ रही थीं। मंगलवार सुबह ग्रामीण भड़क गए। कई गांवों के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और विरोध प्रदर्शन करते हुए सड़क उखाड़ दी। 

ग्रामीणों का आरोप है सड़क पर सामग्री तय मात्रा के अनुसार नहीं डाली जा रही है। सोमवार की रात कराए गए कार्य में सड़क पर सेमी लेयर ही नहीं डाली गई। जानकारी मिलने पर लोक निर्माण विभाग की एई अनामिका मौके पर पहुंचीं और रात के समय डाली गई परत को जेसीबी से हटवाकर दोबारा काम कराने के निर्देश दिए। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *